03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

टल गई किसानों और सरकार के बीच आज होने वाली वार्ता

  • अब 20 को होगी बात, उसी दिन सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई
  • एनआईए समन और ट्रैक्टर परेड को लेकर खींचतान जारी

एफएनएन, दिल्ली : सरकार और आंदोलनकारी किसान संगठनों के बीच मंगलवार को होने वाली दसवें दौर की वार्ता एक दिन औरआगे खिसक  गई। 19 के बजाय अब 20 जनवरी को किसान संगठनों और सरकार के बीच बात होगी। यह महज संयोग है कि उसी दिन सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई प्रस्तावित है। सुप्रीम कोर्ट में अलग पीठ के कारण सोमवार की सुनवाई बुधवार के लिए आगे खिसकी। अब मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट की बनाई कमेटी की पहली रस्मी बैठक होगी। उधर, एक और मोर्चे की सुगबुगाहट के बीच लिखित माफीनामे के बाद गुरनाम सिंह चढूनी से संयुक्त किसान मोर्चा ने फिर नजदीकी बना ली है।

यह महज संयोग है कि मंगलवार की वार्ता की रणनीति बनाने के बाद जब किसान नेता दिल्ली-एनसीआर के बॉर्डर पर सो रहे थे कि अचानक वार्ता 19 के बजाय 20 को होने की सूचना आई। कई किसान नेता सोमवार की रात तक वार्ता स्थगित करने के सरकार से फैसले से बेखबर थे। भाकियू डकौंदा के बूटा सिंह बुर्जगिल ने भी अनभिज्ञता जताई, जबकि वह सरकार से वार्ता वाले इस शिष्टमंडल की सूची में तीसरे पायदान पर हैं।

Hot this week

Lansdowne पहुंचे NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल एनएस सुब्रमणि, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एफएनएन, कोटद्वार : Lansdowne राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत...

140 Students से CM धामी का संवाद, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए DBT से मिलेगी राशि

एफएनएन, देहरादून : 140 Students मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Topics

80s AI ट्रेंड का क्रेज, फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान

एफएनएन, देहरादून : 80s AI सोशल मीडिया यूजर्स के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img