कोविशील्ड’ के बाद ‘कोवैक्सीन’ की भी सप्लाई शुरू, 11 शहरों को भेजी गई पहली खेप

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, हैदराबाद : भारत में कोविड-19 से बचाव को टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू हो रहा है। भारत बायोटेक की कोरोनावायरस वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ की पहली खेप हैदराबाद से बुधवार सुबह दिल्ली और 10 अन्य शहरों को भेजी गई। सीरम इंस्टीट्यूट ने अपनी वैक्सीन ‘कोविशील्ड’ की पहली खेप मंगलवार से भेजना शुरू किया था। ‘कोवैक्सीन’ की पहली खेप को एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया है। इसमें 80.5 किलोग्राम के तीन बॉक्स हैं। एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह 06:40 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 559 से वैक्सीन के पहले कंसाइनमेंट को हैदराबाद से दिल्ली भेजा गया है। दिल्ली के अलावा ‘कोवैक्सीन’ की खेप बेंगलुरु, चेन्नई, पटना, जयपुर और लखनऊ भी भेजी गई है। अधिकारी ने जानकारी दी कि आज कुल 14 कंसाइनमेंट भेजे जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ‘कोवैक्सीन’ की 55 लाख और ‘कोविशील्ड’ की 1.1 करोड़ खुराक खरीदी जा रही हैं। इन दोनों की वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी जा चुकी है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

 

Hot this week

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img