03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गल्ला मंडी से निकली किसानों की रैली, बिल की प्रतियां जलाई

Spread the love
  • कहा- रद्द न हुआ बिल तो बड़ा प्रदर्शन

एफएनएन, रुद्रपुर : किसान बिल रद्द किए जाने की मांग को लेकर किसान व कांग्रेसियों ने गल्ला मंडी से रैली निकालकर बााटा चौक पर बिल की प्रतियां जलाई। केंद्र सरकार को हिटलरशाह करार देते हुए कहा कि किसान विरोधी बिल कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित की गई समिति पर विरोध जताया और कहा इस समिति में उन लोगों को स्थान दिया गया है जो पहले से ही बिल का समर्थन करते हैं। उन्होंने बिल को तत्काल रद्द करने की मांग की। यह भी कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली में इस बिल के विरोध में बड़ा आंदोलन और प्रदर्शन किया जाएगा। रैली में सैकड़ों की संख्या में किसान और कांग्रेसी कार्यकर्ता रहे।

गल्ला मंडी से होती हुई रैली डीडी चौक पहुंची जहाँ केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए। कांग्रेस नेता सीपी शर्मा ने कहा की सरकार किसान विरोधी बिल को जबरन थोपना चाहती है, जिसे कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने देश की आजादी में सिखों के योगदान का भी जिक्र किया। कहा, सरकार अगर कानून को वापस नहीं लेती है तो किसान मरने मिटने को तैयार है। बिल को रद्द किया जाए। किसानों को कोई कमेटी, कोई बीच का दलाल मंजूर नहीं है|

उन्होंने मोदी सरकार को चेताया कि अभी समय है, किसानों के सामने नतमस्तक होकर बिल को वापस ले लें। किसान नेता तजिंदर सिंह विर्क ने कहा की बिल के विरोध में किसान अपनी जान दे रहा है लेकिन सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं। उन्होंने कहा कि इस मामले में निर्णय लिया गया तो किसान आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मंडी समिति रुद्रपुर के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार पांडे ने भी सरकार के खिलाफ आग उगली और किसान बिल को वापस लेने की मांग उठाई। इस मौके पर राम सिंह वेदी, अमन दीप सिंह, गुरवाज सिंह, मोहन सिंह, गुरमीत सिंह, अपार सिंह आदि मौजूद थे।

 

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img