03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बहराइच मार्ग पर आमने-सामने दो कारों की भिड़ंत, 9 लोग घायल

Spread the love

एफएनएन, बहराइच: जिले के लखनऊ-बहराइच मार्ग ओवर ब्रिज पर मंगलवार सुबह आमने-सामने दो कारों की भिड़ंत हो गई। जिसमें 9 लोग घायल हो गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस के ईएमटी पदम धर द्विवेदी और चालक सुनील गिरी ने पहुंचकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

जरवलरोड थाना अंतर्गत लखनऊ बहराइच मार्ग पर रेलवे ब्रिज के पास ये हादसा हो गया। दोनों गाड़ी में सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में किया गया। घायल नूर आलम पुत्र मोहम्मद सदीक 36 वर्ष, सुजार अली पुत्र रहमत अली, मोहम्मद नासिर पुत्र शौकत अली 29 वर्ष, अफगान पुत्र नूर आलम 8 वर्ष, निवासी गण महानगर रहीम नगर लखनऊ लखनऊ से बहराइच जा रहे थे।

मलय मिश्रा पुत्र अशोक मिश्रा उम्र 49 वर्ष, वर्षा मिश्रा पत्नी मलय मिश्रा 47 वर्ष उदय मिश्रा पुत्र मलय मिश्रा सृष्टि मिश्रा पुत्री मनोज मिश्रा 17 वर्ष अर्चना पत्नी मनोज मिश्रा 42 वर्ष निवासीगढ़ नौवागढी कोतवाली देहात बहराइच के निवासी लखनऊ जा रहे थे।

थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिरुद्ध यादव ने बताया कि नूर आलम पुत्र मोहम्मद सदीक, सुजारअली पुत्र रहमत अली को गंभीर हालत में लखनऊ लखनऊ रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।

Hot this week

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Topics

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img