एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में दूसरे चरण में 84 पीएमश्री स्कूल बनेंगे। पहले चरण में 142 विद्यालयों के चयन के बाद अब 84 सरकारी विद्यालयों का चयन पीएमश्री स्कूल के लिए किया गया है। इन सभी विद्यालयों को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा।
विभागीय अफसरों के मुताबिक, विद्यालयों में उपलब्ध खेल मैदान, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कक्षा कक्ष, रेन वाटर हार्वेस्टिंग आदि कई सुविधाओं को देखते हुए किया गया है।












