03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार रेलवे स्टेशन से 8 माह का बच्चा चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखी संदिग्ध महिला की तलाश में जुटी पुलिस

एफएनएन, हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रेलवे स्टेशन पर बच्चा चोरी होने का मामला सामने आया है. घटना शनिवार 10 अगस्त सुबह चार बजे की बताई जा रही है. जीआरपी ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने बताया कि यूपी के बनारस का रहने वाला सुरेश पुत्र राजकुमार रात में हरिद्वार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर अपने पांच बच्चों और पत्नी के साथ सो रहा था. सुबह 4.30 बजे जब राजकुमार की आंख खुली तो उसने देखा कि उसके एक बच्चा वीरू गायब है, जिसकी उम्र आठ माह है.

राजकुमार ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो देखा एक संदिग्ध महिला नजर आई. पुलिस के मुताबिक हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन से उतरी महिला ने बच्चे को चुराया है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

जीआरपी हरिद्वार इंचार्ज अनुज सिंह ने बताया कि पुलिस की अलग-अलग टीमें हरिद्वार से ऋषिकेश के बीच घटनाक्रम के बाद हावड़ा एक्सप्रेस से आने वाले यात्रियों की तस्वीर चेक कर रही हैं, लेकिन अभी तक महिला का सुराग नहीं लग पाया. अभी तक सिर्फ इतना ही पता चल पाया है कि महिला यूपी से ट्रेन में सवार होकर हरिद्वार पहुंची थी.

पढ़ें- नोएडा: सुपरनोवा बिल्डिंग में चल रही थी रेव पार्टी, पुलिस ने छापा मारकर 35 छात्र-छात्राओं को हिरासत में लिया

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img