03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

75 वर्षीय बाबा ने मासूम से किया दुष्कर्म, 20 रुपए और आम खिलाने के बहाने

एफएनएन, लखनऊ: बंथरा थाना क्षेत्र में 20 रुपये और आम खिलाने के बहाने रिश्ते में लगने वाले बाबा ने दूसरी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। ग्रामीणों की सलाह में मां ने बंथरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

एक गांव में रहने वाला मजदूर 8 मई को मजदूरी करने गया था। पत्नी अपने रिश्तेदारी चली गई थी। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय में कक्षा-2 में पढ़ने वाली 6 वर्षीय बेटी दो छोटे भाई-बहन संग घर पर थी। दोपहर करीब 2:30 बजे गांव में रहने वाला 75 वर्षीय रिश्तेदार बाबा घर आया। छात्रा को आम खिलाने का लालच देने के साथ ही 20 रुपये देकर अपने साथ करीब सौ मीटर दूर अपने पुराने घर में गया।

आरोप है कि वहां पर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। शाम को मां वापस घर लौटी, तब बच्ची ने आपबीती बताई। गांव में बात फैली तो कुछ लोगों ने आपस में समझौता करा दिया। इसी दौरान कुछ लोगों ने पीड़ित परिवार को थाने में शिकायत करने की सलाह दी। इसके बाद मासूम छात्रा की मां शुक्रवार को पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने मां की तहरीर पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Hot this week

Mussoorie में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत पर भड़का आक्रोश

एफएनएन, मसूरी : नगर पालिका कर्मचारी सतीश की संदिग्ध...

Roorkee में 11 करोड़ की जमीन ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

एफएनएन, नई दिल्ली/रुड़की : उत्तराखंड के रुड़की में जमीन...

Kurukshetra के ब्रह्मसरोवर में मिला अज्ञात महिला का शव, 20 मिनट तक CPR देने पर भी नहीं बची जान

एफएनएन, कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img