एफएनएन, बरेली : बरेली से कुशीनगर उड़ान भरने के लिए बरेलीवासियों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। बरेली से कुशीनगर के बीच उड़ान के लिए 72 सीटर एयरक्राफ्ट को जेट विंग्स कंपनी ने खरीद लिया है, लेकिन अभी भारत नहीं लाया जा सका है। डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) से एयरक्राफ्ट को भारत लाने के लिए अनुमति नहीं मिली है। जेटविंग्स कंपनी के अधिकारियों ने अनुमति लेने के लिए पत्राचार किया है।






