03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़ेंगी उत्तराखंड की 697 ग्राम पंचायतें, ये होंगे फायदे

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश की 697 ग्राम पंचायतें जल्द ही प्रधानमंत्री कार्यालय से सीधे जुड़ सकेंगी। इसके लिए भारतनेट के तहत सेटअप लगने के बाद यूपीसीएल बिजली के कनेक्शन दे रहा है। 200 से ज्यादा को कनेक्शन दिया जा चुका है। बाकी के आवेदन का इंतजार जारी है।

दरअसल, भारतनेट योजना के तहत इन गांवों तक ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाए गए थे। लेकिन बिजली कनेक्शन न होने से यहां इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पा रहीं थी। पिछले दिनों मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने इस मामले में सख्ती दिखाई। वह लगातार इस योजना की निगरानी कर रहे हैं। इसके तहत 200 से अधिक ग्राम पंचायतों से आवेदन आने के बाद उन्हें बिजली कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

यूपीसीएल के निदेशक संचालन एमएल प्रसाद ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों को प्राथमिकता के आधार पर बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इससे जल्द ही वहां भारतनेट से इंटरनेट सेवाएं सुचारू हो जाएंगी।

ये होंगे फायदे

इंटरनेट सेवाएं चलने के बाद जहां केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लिए आवेदन की सुविधा ग्राम पंचायत में ही मिल जाएगी। वहीं युवाओं को भी सरकारी नौकरी के आवेदन, विभिन्न योजनाओं के आवेदन का मौका यहां मिल सकेगा।

Hot this week

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Topics

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img