03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार: रेलवे स्टेशन पर अचानक काउंटर पलटने से 6 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार: उत्तराखंड में हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर एक बच्ची के साथ बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में बच्ची की मौत की सूचना मिली है। वहीं, इस घटना के बाद मासूम के परिवार में मातम छाया हुआ है।

प्राप्त सूचना के मुताबिक हरिद्वार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर गुरुवार की रात पीलीभीत उत्तर प्रदेश के पूरनपुर निवासी अवनीश का परिवार घर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान उनकी 6 साल की बेटी सृष्टि खेलते खेलते पास ही खाली पड़े खानपान स्टॉल के पास पहुंच गई।

वहां अचानक काउंटर पलटने से उस पर रखे भारी भरकम स्लैब के नीचे दब जाने से बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा हैं अवनीश की पत्नी की किडनी का इलाज ऋषिकेश एम्स हॉस्पिटल से चल रहा हैं। उसका चेकअप कराने के बाद परिवार ट्रेन से घर जाने के लिए हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचा था। इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हो गया।

वहीं, इस घटना की सूचना पर जीआरपी पुलिस ने संबंधित मामले के बारे में जानकारी जुटाई। साथ ही बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों में सनसनी फैल गई।

Hot this week

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img