Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशबरेली में धूमधाम से मना अधिवक्ता परिषद ब्रज का 32वां स्थापना दिवस

बरेली में धूमधाम से मना अधिवक्ता परिषद ब्रज का 32वां स्थापना दिवस

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। शनिवार को शहर के एक होटल में अधिवक्ता परिषद ब्रज जनपद न्यायालय (इकाई) बरेली का 32वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इकाई के अध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल एड ने सर्वप्रथम मुख्य अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष गिरीश चंद पांडे  के साथ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया। पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश रमेश चंद्र सक्सेना ने समारोह में प्रेरणादायी विचार रखे।

यशेंद्र सिंह,शुभम मिश्रा, भानु प्रताप गंगवार ,अवधेश शर्मा, सचिन सिंह,अमित शर्मा आदि अधिवक्ताओं ने भी उपयोगी विचार व्यक्त किए। साथ ही अधिवक्ता परिषद को पूर्ण सहयोग का वचन भी दिया। इस मौके पर अंगन सिंह, धारा सिंह, नानचन्द्र, राजा बाबू पटेल, विमल पटेल, पवन, जय प्रकाश, राम किशोर, पार्थ,अपर्णा बाजपेई, सुनील सिंह नेगी, कमल सक्सेना, नेहा तिवारी, आरती गुप्ता, कुमारी सुमन,सतेंद्र सिंह आदि अधिवक्ता भी उपस्थित रहे। संचालन आलोक प्रधान ने  किया। अध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments