03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

31 लोकसभा सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित, अब तक 47 सांसदों पर गिरी गाज

एफएनएन, नई दिल्ली : लोकसभा की कार्यवाही में बाधा डालने के लिए सोमवार को 34 विपक्षी सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया गया। जिन सांसदों पर निलंबन की गाज गिरी है, उनमें कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, द्रमुक सांसद टीआर बालू, दयानिधि मारन और तृणमूल कांग्रेस के सौगत रॉय शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, लोकसभा की कार्यवाही में बाधा डालने के लिए सोमवार को 34 विपक्षी सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया गया। जिन सांसदों पर निलंबन की गाज गिरी है, उनमें कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, द्रमुक सांसद टीआर बालू, दयानिधि मारन और तृणमूल कांग्रेस के सौगत रॉय शामिल हैं।

नारे लगाने के लिए अध्यक्ष के आसन पर चढ़ गए थे
बताया गया कि जिन सांसदों पर निलंबर की गाज गिरी है, उनमें से 31 को बचे हुए शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा तीन अन्य सांसदों को  विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट लंबित रहने तक निलंबित कर दिया गया है। इनमें के. जयकुमार, विजय वसंत और अब्दुल खालिक शामिल हैं। ये सभी नारे लगाने के लिए अध्यक्ष के आसन पर चढ़ गए थे।

प्रल्हाद जोशी ने निलंबन के संबंध में प्रस्ताव पेश किया
लोकसभा अध्यक्ष की ओर से नाम पुकारने के बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने निलंबन के संबंध में एक प्रस्ताव पेश किया। इसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।  इससे पहले गुरुवार को दोनों सदनों के 14 सांसदों को निलंबित कर दिया गया था। इसमें लोकसभा के 13 और राज्यसभा के एक सांसद शामिल थे।

30 सांसदों को पूरे सत्र के लिए किया निलंबित

बताया जा रहा है कि 30 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया है, जबकि तीन को विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट लंबित रहने तक निलंबित कर दिया गया है। इनमें के. जयकुमार, विजय वसंत और अब्दुल खालिक शामिल हैं।

संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने रखा था प्रस्ताव

बता दें कि संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने लोकसभा स्पीकर के सामने निलंबन के संबंध में एक प्रस्ताव पेश किया था, जो ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- यूपी के राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में मिलेगा ये मोटा अनाज, जारी हुए आदेश

अब तक 47 सांसदों पर हुई कार्रवाई

उल्लेखनीय है कि संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर सदन में हंगामा करने वाले 14 सांसदों पर कार्रवाई की गई थी। 13 लोकसभा और एक राज्यसभा सांसद को सदन कार्यवाही में बाधा डालने पर निलंबित किया गया था। सोमवार को लोकसभा में 33 सांसदों पर और कार्रवाई हुई है। इनमें कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी भी शामिल हैं।

Hot this week

Topics

Dr. Dhal Singh Bisen : मध्य प्रदेश की राजनीति से उत्तराखंड के राज्यपाल तक का सफर

एफएनएन, सिवनी : मध्य प्रदेश की राजनीति में लंबे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img