03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

20 हजार का इनामी बदमाश गुरबाज पंजाब से एसओजी ने दबोचा, 17 मुकदमे दर्ज हैं गुरबाज पर

एफएनएन, रुद्रपुर : एसओजी टीम ने वांछित और इनामी बदमाश गुरबाज सिंह उर्फ माडू को गिरफ्तार कर लिया है। उस उस पर विभिन्न धाराओं के 17 मुकदमे दर्ज हैं और वह ग्राम कलकत्ती थाना गदरपुर ऊधमसिंह नगर का रहने वाला है। एसएसपी ऊधमसिंह नगर डॉ मंजूनाथ टीसी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि गुरवाज को थाना सिटी जलालाबाद, जिला फाजिल्का पंजाब से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के लिए गठित की गई संयुक्त पुलिस टीम पर गुरबाज ने 24 मार्च, 2021 को ग्राम बिचुवा, थाना नानकमत्ता में फायरिंग भी की थी।

पूछताछ में गुरबाज ने बताया कि वह बचपन से ही आपराधिक कार्यों में लिप्त है। पुलिस पर फायरिंग की घटना के बाद वह अपनी बहन सीमा के घर हरियाणा चला गया था। वहां विवाद होने पर वह दूसरी बहन सिमरन के घर पंचायती बस्ती, थाना सिटी जलालाबाद, जिला फाजिल्का पंजाब में रहने लगा। एसएसपी ने बताया कि उसके पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक अदद खोखा 315 बोर बरामद किया गया है। एसएसपी ने बताया कि जिले भर में अपराध पर नियंत्रण के लिए प्राथमिकता के आधार पर एसओजी टीम को इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं सक्रिय अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही के लिए निर्देश दिए गए हैं।

Hot this week

Girdhari Sahu की पहली शादी से अनजान थीं रेखा आर्य, पति पर लगे आरोपों की जांच करेगी 10 सदस्यीय SIT

एफएनएन, देहरादून : Girdhari Sahu उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण...

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img