03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ऑनलाइन गेमिंग की वजह से शिक्षक पुष्पेंद्र गंगवार पर 20 लाख का कर्ज, 2 दिन से लापता

एफएनएन, बरेली: मझगंवा के कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर में तैनात शिक्षक पुष्पेंद्र गंगवार दो दिन से लापता हैं। अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है। बताते हैं कि ऑनलाइन गेमिंग की वजह से उनपर 20 लाख रुपये का कर्ज हो गया था। वह अवसाद में चल रहे थे।

कर्मचारी नगर निवासी पुष्पेंद्र की पत्नी जयश्री ने पति के फेसबुक अकाउंट पर शुक्रवार को एक और वीडियो साझा किया, जिसमें वह पति से घर वापस आने की अपील करती नजर आ रही हैं। जयश्री ने बताया कि पुलिस ने उन्हें 72 घंटे के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

ऑनलाइन गेमिंग की वजह से पुष्पेंद्र पर 21 लाख का कर्जा हो गया, जिसे चुकाने के लिए पिता से पैसे मांगे थे, लेकिन पैसा नहीं मिलने से दो माह से अवसाद में रह रहे थे। वहीं, पुष्पेंद्र के माता-पिता सेमीखेड़ा के पास एक गांव में बेटे बहू से अलग रहते हैं।

बेटे को कर्ज चुकाने के लिए नंबर में दिए थे 10 लाख
पुष्पेंद्र की मां चंद्रप्रभा ने बताया कि बेटे पर 20 लाख रुपये का कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए नवंबर में 10 लाख बेटे को दिए थे, जबकि बाकी रुपये की व्यवस्था करने के लिए जमीन बेचने की तैयारी कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर बेटे ने जमीन बेचने से मना किया।

कहा कि कर्ज खत्म हो गया। इसके बाद उसने पिता के सभी खातों की जानकारी मांगी। न देने पर उसने बात करना बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि 27 मार्च को हादसे में पति का पैर टूट गया, लेकिन बेटे-बहू एक बार भी हाल जानने नहीं पहुंचे। बोलीं पैसे की कोई बात नहीं, बेटा जैसा है बस वापस आ जाए।

वहीं, पिता को शक है कि उन्हें भावनात्मक रूप से ब्लैक मेल करने के लिए नाटक रचा जा रहा है। पुष्पेंद्र के पिता मोहन स्वरूप फौज से रिटायर होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में भोजीपुरा के एक स्कूल में शिक्षक पद पर कार्यरत हैं।

Hot this week

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img