03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

15 लाख का इनामी, नक्सली कमांडर तुलसी भुइयां मुठभेड़ में मारा गया

Spread the love

एफएनएन, पलामू: जिले में पुलिस और सुरक्षाबलों का मैराथन अभियान जारी है. जिले के मोहम्मदगंज और हैदरनगर थाना क्षेत्र के सीताचुआं के इलाके में टॉप माओवादी कमांडर नितेश यादव के दस्ते के साथ मुठभेड़ हो रही है, जिसमें सुरक्षाबलों टॉप नक्सली कमांडर तुलसी भुइयां को मार गिराया है. यह मुठभेड़ सोमवार की शाम सात बजे के करीब शुरू हुई है, जो मंगलवार की सुबह तक इलाके में गोलीबारी जारी है.

निशाने पर 15 लाख का इनामी

पुलिस और सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है. मौके से एक नक्सली कमांडर तुलसी भूइंया के शव बरामद होने की भी सूचना है. जबकि एक SLR बरामद होने की सूचना है. मुठभेड़ में 15 लाख के इनामी नितेश यादव को भी गोली लगने की सूचना है. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन समेत टॉप अधिकारी इलाके में कैंप कर रहे हैं. 15 लाख के इनामी माओवादी नितेश के दस्ते में करीब आधा दर्जन कैडर है. दस्ते में 10 लाख का इनामी संजय गोदराम भी है. पिछले डेढ़ दशक से नितेश यादव झारखंड एवं बिहार पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है.

नक्सलियों के सबसे सुरक्षित ठिकाने पर हुई मुठभेड़

दरअसल, पलामू एसपी को सूचना मिली थी कि नितेश यादव अपने दस्ते के साथ हुसैनाबाद मोहम्मदगंज हैदरनगर के सीमावर्ती इलाकों में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है. इसी सूचना के आलोक में पलामू पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया था. सर्च अभियान के क्रम में सीताचुआं के इलाके में मुठभेड़ हुई.

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि इलाके में सर्च अभियान जारी है. सर्च अभियान के बात विस्तृत जानकारी निकल कर सामने आएगी. बता दें कि जिस इलाके में मुठभेड़ हुई है, उस इलाके को माओवादी दस्ता अपना सुरक्षित ठिकाना मानते हैं. पूरा इलाका पहाड़ियों से घिरा हुआ है.

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img