Wednesday, March 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeउत्तर प्रदेशबरेली12 घंटे, 1800 चालान और नौ लाख की वसूली

12 घंटे, 1800 चालान और नौ लाख की वसूली

मुकेश तिवारी (एफएनएन), बरेली: बाजार क्या खुले लोगों ने शारीरिक दूरी को हवा में उड़ा दिया। ऐसे में भारी भीड़ से संक्रमण का खतरा बढ़ गया। पुलिस ने भी सख्ती अपनाई और 12 घंटे अभियान चलाकर 18 सौ लोगों से नौ लाख से अधिक का जुर्माना वसूला। इन सभी का चालान मास्क न लगाने पर हुआ। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।

assp
शैलेश कुमार पांडे

कोरोना संक्रमण ने बरेली में अपनी जड़ें जमा ली हैं। लगातार केस मिल रहे हैं। लोग नियमों को मानेें और संक्रमण पर रोक लगे, इसके लिए पुलिस भी सक्रिय है। सोमवार को पुलिस ने इसके लिए पूरे जिले में अभियान चलाया। सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक चले इस अभियान में मास्क न लगाने वालों पर सख्ती की गई। इन 12 घंटों में पुलिस ने 18 सौ लोगों पर कार्रवाई की और उनका चालान कर नौ लाख 11 हजार रूपये का जुर्माना वसूला। बता दें कि एसएसपी शैलेश कुमार पांडे कोरोना संक्रमण को लेकर खासे गंभीर हैं और पुलिस को लगातार गाइड कर नियमों का पालन कराने पर जोर दे रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments