03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

महाराष्ट्र के अहमदनगर सिविल अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से 11 की मौत, पीएम ने जताया शोक

Spread the love

एफएनएन, अहमदनगर : महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल के आईसीयू वार्ड में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई है जिसमें 11 कोरोना रोगियों की मौत हो गई। यहां कोरोना रोगियों का इलाज चल रहा था। आग में झुलसे लोगों को पास के एक अन्य अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के तुरंत बाद अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई इसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने कहा कि महाराष्ट्र के अहमदनगर शहर में जिला सिविल अस्पताल के आईसीयू में शनिवार को भीषण आग लगने से कम से कम 11 कोरोनो वायरस रोगियों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया।

  • आग शनिवार सुबह 11.30 बजे के आसपास लगी

आग शनिवार सुबह 11.30 बजे के आसपास लगी। इस दौरान आईसीयू वार्ड में 20 लोग मौजूद थे, इनमें से कुछ वैंटिलेटर पर भी थे। हॉस्पिटल के वार्ड बॉय, नर्स और डॉक्टर्स ने सभी मरीजों को सेफ वार्ड में शिफ्ट किया। जानकारी के अनुसार जिस वार्ड में आग लगी, वह अस्पताल के बिलकुल बीचो-बीच है।

  • भीषण आग पर काबू पाने में आ रही दिक्कतें  

आग लगने पर पहले अस्पताल के अग्निशमन यंत्र से इस पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन यह कोशिश नाकाम रही। इसके बाद अहमदनगर नगर निगम और एमआईडीसी दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। इसके अलावा पुलिसकर्मी और अस्पताल प्रबंधन के लोग राहत और बचाव कार्य में जुटे।

  • पीएम ने जताया शोक

इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक प्रकट किया है। पीएम मोदी ने कहा- महाराष्ट्र के अहमदनगर के एक अस्पताल में आग लगने से हुए लोगों की मृत्यु से दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना। घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हो।

  • राहुल गांधी ने भी जताया दुख 

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि अहमदनगर के एक अस्पताल में आग लगने से लोगों की मौत देखना दुखद है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से राहत कार्य में मदद करने का आग्रह किया। उन्होंने आग में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति भी अपनी संवेदनाएं भेजी हैं।

 

Hot this week

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Topics

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img