03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पीएनबी मंडलीय कार्यालय में 10 कर्मचारी निकले संक्रमित, कार्यालय सील

  • अब रक्षाबंधन बाद ही खुलेगा कार्यालय
  • कर्मचारियों में दहशत का माहौल

एफएनएन, बरेली: पीएनबी के बीसलपुर चैराहे पर स्थित मंडलीय कार्यालय में 10 कर्मचारी कोरोना पाॅजिटिव निकले हैं। रिपोर्ट आने के बाद इस सील कर दिया गया है। अब कार्यालय रक्षाबंधन के बाद ही चार अगस्त को खुल सकेगा। बताते हैं कि पीएनबी मंडलीय कार्यालय के कई कर्मचारी पिछले दिनों से बुखार और खांसी से पीडित थे। कई कर्मचारी तो अवकाश पर ही चले गए थे। इसी बीच एक कर्मचारी ने जांच कराई तो उसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। इसके बाद अधिकारियों ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम बुलाकर मंडलीय कार्यालय, ब्रांच और मिड कारपोरेट आफिस में कार्यरत करीब 35 कर्मचारियों का रेपिड टेस्ट कराया। इसमें एक कैंटीन ब्वाय के साथ 10 कर्मचारी संक्रमित निकले। इसमें वे कर्मचारी भी है, जो तबियत खराब होने से छुट्टी पर थे। एक साथ इतने केस आने के बाद मंडलीय कार्यालय की बिल्डिंग को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। अफसरों का कहना है कि गुरुवार और शुक्रवार दो दिन दफ्तर बंद रहेगा। इसके एक और दो अगस्त को शनिवार और संडे अवकाश है। तीन अगस्त को रक्षाबंधन है। अब इसके बाद ही कार्यालय खुलेगा। इधर, कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण के चलते दहशत का माहौल है।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img