03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुड़की : आगे चल रही ट्रक में जा घुसी यात्रियों से लदी रोडवेज बस, चालक की मौत, चार यात्री भी घायल

एफएनएन, रुड़की : रोडवेज की एक बस आगे चल रही एक ट्रक में जा घुसी। जिसमें रोडवेज चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन से चार यात्री घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, सहारनपुर के छुटमलपुर डिपो की बस शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे यात्रियों को लेकर हरिद्वार जा रही थी। जैसे ही बस रुड़की के नगला इमरती के पास पहुंची तो आगे चल रहे ट्रक ने चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे रोडवेज बस ट्रक के पीछे जा घुसी और मौके पर ही बस चालक की मौत हो गई। जबकि बस में सवार तीन से चार यात्री घायल हो गए।

घायलों का कराया उपचार

साथ ही बस में सवार अन्य यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सूचना सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव का पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया जबकि घायलों का उपचार कराया।

कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि हादसे में बस चालक मोकम सिंह निवासी किशनपुर जिला सहारनपुर की मौत हो गई है। जबकि बस में सवार यात्री नरेंद्र, पंकज और अनिल घायल हो गए हैं।

Hot this week

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img