03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भारत-आस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का फाइनल मुकाबला आज, कई जगहों पर लगेंगी बड़ी स्क्रीन

Spread the love

एफएनएन, देहरादून :  भारत-आस्ट्रेलिया के बीच आज यानी रविवार को होने वाले वनडे विश्व कप के फाइनल मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। देहरादून शहर में विभिन्न जगहों पर बड़ी एलइडी स्क्रीन पर विश्व कप फाइनल के प्रसारण की तैयारी है।

शहर के होटल व रेस्तरां में भी वनडे विश्व कप के प्रसारण के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। आइसीसी वनडे विश्व कप में टीम इंडिया ने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए लीग के सभी मैच व सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली है। आज भारत और आस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

2003 के बाद यह पहला मौका होगा जब भारतीय टीम आस्ट्रेलिया से फाइनल में भिड़ेगी। क्रिकेट प्रशंसकों के मन में 2003 की हार का बदला लेने वाली भावना आनी शुरू भी हो गई है। भारत अपने इतिहास के तीसरे क्रिकेट वर्ल्ड कप को हासिल करने से बस एक कदम दूर है। पूरा देश, दिल में उम्मीद और आंखों में सपने लेकर, पूरे जुनून के साथ इस ऐतिहासिक पल का इंतजार कर रहा है।

इसी ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए होटल व रेस्तरां संचालकों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों में बड़ी स्क्रीन पर मैच के प्रसारण की व्यवस्था की है। घंटाघर, राजपुर रोड, जाखन, जीएमएस रोड आदि जगहों के रेस्तरां में होटल संचालकों ने बड़ी स्क्रीन लगाई है।

साथ ही शहर की कालोनियों में भी बड़ी स्क्रीन लगाई जाएंगी। साथ ही वनडे विश्व कप को देखने के लिए दूनवासियों के लिए खान-पान के विशेष पैकेज भी जारी किए हैं। वनडे विश्व कप फाइनल के परिणाम के बाद दून में कानून व्यवस्था बनाने रखने के लिए पुलिस बल भी मुस्तैद रहेगा।

भारत की जीत के लिए छात्रों ने की प्रार्थना

विश्वकप में भारत की जीत के लिए द पेसलवीड स्कूल में हवन कर प्रार्थना की गई। शनिवार को स्कूल के चैयरमेन डा. प्रेम कश्यप के अलावा शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्रों ने परिसर में हवन किया। साथ ही आज होने जा रहे फाइनल मुकाबले के लिए भारत की सफलता की कामना की। डा. प्रेम कश्यप ने कहा कि प्रार्थना सत्र का उद्देश्य सामूहिक रूप में सकारात्मक ऊर्जा व शुभकामना देना है। सभी खेल भावना का समर्थन करने के लिए तत्पर रहते हैं।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img