Monday, April 6, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशयूपी के इस प्रत्याशी पर मतदान के दौरान ही दर्ज हो गया...

यूपी के इस प्रत्याशी पर मतदान के दौरान ही दर्ज हो गया मुकदमा, पुलिस ने अपनी ओर से की कार्रवाई

एफएनएन, मोदीपुरम : पल्लवपुरम थाने में सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा और उनके पति पूर्व विधायक योगेश वर्मा के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई अपनी ओर से की है, जिसके बाद बाद पुलिस ने आगे की जांच पड़ताल शुरू हो कर दी है।

थानाध्यक्ष पल्लवपुरम मुन्नेश सिंह ने बताया कि पल्लवपुरम फेज-निवासी पूर्व महापौर सुनीता वर्मा पत्नी पूर्व विधायक योगेश वर्मा लोकसभा चुनाव में सपा की प्रत्याशी हैं। नियमों के मुताबिक, चुनाव शुरू होने से 48 घंटे पहले ही चुनाव प्रचार बंद हो जाता है। बावजूद इसके गुरुवार रात में फेसबुक और इंटरनेट मीडिया पर सपा प्रत्याशी का चुनाव प्रचार धड़ल्ले से किया जा रहा था।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

जानकारी में आने के बाद पुलिस ने सपा प्रत्याशी समेत उनके पति योगेश वर्मा से इंटरनेट मीडिया से डिलीट करने को कहा। मगर, ऐसा नहीं हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरे प्रकरण से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बाद पुलिस ने अपनी ओर से सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा और पूर्व विधायक योगेश वर्मा के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments