Thursday, February 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशमथुरा में गृहमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा में बड़ी चूक, सुरक्षाकर्मियों में...

मथुरा में गृहमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा में बड़ी चूक, सुरक्षाकर्मियों में अफरातफरी

एफएनएन, मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार को दिल्ली में सत्तासीन पार्टी में गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे। गृहमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। उनके मंच पर पहुंचने से चंद सेंकड पहले मंच के बराबर में लगे साउंड सिस्टम के तारों में आग लग गई। चिंगारी निकलते देखी तो सुरक्षाकर्मियों में अफरातफरी मच गई। फायर फाइटिंग सिस्टम से आनन-फानन में आग बुझाई गई।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

मथुरा में अमित शाह ने विपक्ष को निशाने पर लिया। उन्होंने सपा-कांग्रेस के गठबंधन से लेकर उनकी नीतियों और विरासत में राजनीति मिलने तक की बात कही। कहा कि 2017 में भी दो लड़के (राहुल-अखिलेश) साथ में आए थे। लेकिन, भाजपा जीती थी। इस बार फिर दोनों लड़के साथ में हैं। लेकिन, इस बार भी भाजपा ही जीतेगी।

बताते चलें कि उनके साथ मंच पर वर्तमान सांसद और भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी और जयंत चौधरी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। गृहमंत्री अमित शाह से पहले हेमा मालिनी ने जन संबोधन किया। उन्होंने पिछले 10 वर्षों की सरकार उलब्धियां गिनाईं। साथ ही आने वाले पांच वर्षों में पार्टी का क्या लक्ष्य और उद्देश्य है, इसे भी बताया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments