03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

1 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया शिक्षा अधिकारी, उत्तराखंड में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई

Spread the love

एफएनएन, डोईवाला: देहरादून जिले के डोईवाला विकासखंड में तैनात उपखंड शिक्षा अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. विजिलेंस की टीम ने आरोपी अधिकारी को नेपाली फार्म के पास घूस लेते दबोचा है. जिसके बाद उसे रायवाला कोतवाली ले जाया गया है.

बताया जा रहा है कि उपखंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट ने ऋषिकेश क्षेत्र के एक स्कूल को ग्रेड देने के नाम पर एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी. जिस पर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को रिश्वत मांगे जाने की सूचना दी थी. सूचना पर विजिलेंस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जाल बुना.

ट्रैप के अनुसार अधिकारी नेपाली फार्म में अपनी निजी गाड़ी से रिश्वत लेने पहुंचा. जहां विजिलेंस की टीम ने नोट लेते ही गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद आरोपी को रायवाला कोतवाली ले जाकर की गहन पूछताछ की जा रही है. विजिलेंस के अधिकारियों की मानें तो जल्द ही मामले में जांच के साथ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img