Wednesday, February 18, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडयूट्यूबर बॉबी कटारिया पहुंचा देहरादून, सीजेएम कोर्ट में किया सरेंडर

यूट्यूबर बॉबी कटारिया पहुंचा देहरादून, सीजेएम कोर्ट में किया सरेंडर

एफ एन एन, देहरादून : आखिरकार शुक्रवार को यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने देहरादून कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वह शुक्रवार को देहरादून पहुंचा और सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

  • नाटकीय ढंग से किया सरेंडर

सड़क पर शराब पीने के मामले में यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने आखिरकार नाटकीय ढंग से शुक्रवार को देहरादून की एसीजेएम संजय सिंह की अदालत में सरेंडर कर दिया है। कैंट कोतवाली में बॉबी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, तब से वह फरार चल रहा था।

  • आरोपित ने दिल्ली की कोर्ट में किया था सरेंडर

कुछ दिन पूर्व आरोपित ने दिल्ली की कोर्ट में सरेंडर किया था, जहां उसे देहरादून लाने के लिए कैंट कोतवाली पुलिस ने बी वारंट हासिल किया था, लेकिन उसे वारंट पर नहीं लाया जा सका। लिहाजा गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने खुद ही सरेंडर कर दिया।

  • गुरुग्राम स्थित आवास पर कुर्की का नोटिस चस्पा

मामले में पुलिस पहले ही बॉबी कटारिया के गुरुग्राम स्थित आवास पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर चुकी है। दिल्ली और देहरादून पुलिस के अपराधी बॉबी कटारिया ने पिछले दिनों दिल्ली के पटियाला कोर्ट में सरेंडर किया था। जहां से उसे तिहाड़ जेल भेज दिया गया था। 28 सितंबर को बाबी कटारिया को दिल्ली कोर्ट से जमानत मिली।

  • उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए याचिका

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के मुताबिक, बाबी कटारिया के अधिवक्ता ने एक अक्टूबर को दिल्ली कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी। वहीं आरोपित उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल कर चुका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments