03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

धामी के समर्थन में आज समर में उतरेंगे योगी, चंपावत उपचुनाव में करेंगे प्रचार

Spread the love

एफएनएन, चंपावत : चंपावत विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रचार गरमाने के लिए शनिवार को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैदान में उतरेंगे। धामी के समर्थन में प्रचार के दौरान वह एक जनसभा भी करेंगे। योगी के दौरे से प्रचार में जुटी भाजपा उत्साहित है। पार्टी ने कहा कि योगी के दौरे के बाद प्रचंड जीत पर मुहर लगेगी।

प्रचार के आखिरी दौर में मुख्यमंत्री धामी ने भी समर में मोर्चा संभाल लिया है। भाजपा के सभी पदाधिकारियों, सरकार के कई मंत्रियों और प्रमुख नेताओं ने चंपावत में डेरा जमा रखा है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, प्रचार जोर पकड़ रहा है। स्टार प्रचारक के तौर पर शनिवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चंपावत पहुंचेंगे। भाजपा ने उनके स्वागत की पूरी तैयारी कर रखी है।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने दावा किया कि योगी के आने से सीएम पुष्कर सिंह धामी की प्रचंड जीत पर औपचारिक मुहर लगने वाली है। लेकिन प्रदेश कांग्रेस नेता मेहमाननवाजी के लिए दिल्ली से आने वाले नेताओं के इंतजार में हैं। यहां के हालात देखकर कांग्रेस का कोई नेता चंपावत आने की हिम्मत नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि धामी की ऐतिहासिक जीत तय है। इस जीत को और अधिक शानदार बनाने के लिए योगी का दौरा निर्णायक होगा।

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टनकपुर में करेंगे रोड शो

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को टनकपुर पहुंचेंगे। वहां वह रोड शो कर जनसभा को संबोधित करेंगे। योगी अमौसी एयरपोर्ट से चलकर 10 बजे बरेली के त्रिशूल हवाई अड्डे पर उतरेंगे। वहां से वह विशेष हेलिकॉप्टर से 10:25 बजे उड़ान भर कर 11 बजे टनकपुर स्टेडियम में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर उतरेंगे। टनकपुर में रोड शो और जनसभा में भाग लेने के बाद एक बजकर पांच मिनट पर बरेली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img