03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पुलिसकर्मियों पर योगी सरकार सख्त, होगी छुट्टी

एफएनएन, लखनऊ: यूपी में 50 वर्ष से अधिक उम्र के पुलिस कर्मियों की स्क्रीनिग की जाएगी। जो पुलिसकर्मी स्क्रीनिंग में अनफिट पाए जाएंगे उन्हे जबरन रिटायरमेंट दिया जाएगा। इसके लिए जल्द ही कमेटी का गठन किया जाएगा। शासन सूत्रों के अनुसार इसकी तैयारियां तेज कर दी गयी है। इसमें वही पुलिसकर्मी शामिल होगें जिनकी उम्र 31 मार्च 2020 को 50 वर्ष की हो चुकी हो। पुलिस की सभी इकाइयों के प्रमुखों, आईजी रेंज और एडीजी जोन के सभी वरिष्ठ अधिकारियों से एक लिस्ट तैयार कर भेजने को कहा गया है। इस सूची में उन लोगों को शामिल किया जाएगा जो काम के मामले में ढीलेढाले हैं साथ ही उन पर अनिमतिताएं भी पाई गयी है। इस सूची में भ्रष्ट और नाकारा पुलिसकर्मियों का नाम शामिल होगा। यह वही पुलिस कर्मी होंगे जिनकी उम्र 50 साल से ऊपर होगी और इनकी स्क्रीनिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जबरन दिया गया था रिटायरमेंट

बता दें कि योगी सरकार ने दो साल पहले ही 50 साल और उससे अधिक उम्र के सुस्त और भ्रष्ट्र सरकारी कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने के लिये स्क्रीनिंग करने के आदेश दिये थे, जिसके बाद कई विभागों में बिजली सिंचाई समेत कई अन्य विभागों के कर्मचारियों को जबरन रिटायरमेंट दिया गया था। इसे लेकर कर्मचारियों ने विरोध भी किया था। पर सरकार ने एक शासनादेश का हवाला देकर सैकड़ो कर्मचारियों की छुट्टी कर दी थी।

Hot this week

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Topics

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img