03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

किम जोंग ने दिए चीन से आने वाले संक्रमितों को गोली मारने के आदेश

एफएनएन, नई दिल्ली: कोरोना से अब हर एक देश निजात पाना चाहता है। इसके लिए वह कईं तरह के नियम भी बना रहे हैं लेकिन बात अगर नॉर्थ कोरिया की करें तो वहां के तानाशाह किम जोंग उन अपने देश को इस वायरस से बचाने के लिए कड़े कदम उठा रहे हैं। तानाशाह किम जोंग उन ने देश में वायरस की रोकथाम के लिए चीन की तरफ से आने वाले संक्रमित को गोली मारने के आदेश दिए हैं। हाल ही में वहां भूख मिटाने के लिए पालतू कुत्तों को मारने तक के आदेश भी दिए गए थे। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक चीन बॉर्डर पर तैनात सेना को कोरोना संक्रमितों को देश में प्रवेश करने से रोकने के लिए किसी भी घुसपैठिए को देखते ही सीधे गोली मारने के आदेश दे दिए हैं। इस खबर का दावा दक्षिण कोरिया में तैनात अमेरिकी सेना (यूएस फोर्स कोरिया) के कमांडर रॉबर्ट अबराम ने किया है।

corona1

एक भी केस की पुष्टि नहीं

आपको बता दें कि नॉर्थ कोरिया की तरफ से अभी तक कोरोना के एक भी मामले की पुष्टि नहीं की गई है लेकिन इस देश में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत खराब होने के चलते किम जोंग को कोरोना का डर सताने लगा है। खबरें ये भी है कि नॉर्थ कोरिया ने चीनी सीमा पर एक-दो किलोमीटर का नया बफर जोन बना लिया है। किम जोंग उन ने बार्डर पर आने वाले संक्रमित शख्स को देखते ही गोली मार देने का आदेश दिया है।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img