एफएनएन, देहरादून : योग गुरु बाबा रामदेव ने गणतंत्र दिवस के मौके पर ऐसा बयान दिया है जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। योग गुरु के नाम से प्रसिद्ध बाबा रामदेव ने कहा है कि बलूचिस्तान पीओके और पंजाब यह अलग राष्ट्र बनेंगे।
- रामदेव बोले- पीओके का भारत में विलय होगा
बाबा रामदेव ने कहा है कि बलूचिस्तान पीओके और पंजाब यह अलग राष्ट्र बनेंगे पाकिस्तान एक अदना सा देश रह जाएगा। उन्होंने कहा कि पीओके का भी भारत में विलय होगा। उसके बाद बलूचिस्तान भी खुद सामने से आकर के कहेगा कि भारतम शरणम गच्छामि क्योंकि पंजाब सिंद्ध यह सब हिंद के साथी होंगे।
रामदेव ने आगे कहा कि बहुत जल्दी पाकिस्तान के 4 टुकड़े होंगे और पाक अधिकृत कश्मीर का भी भारत में विलय होगा। रामदेव ने कहा कि पंजाब सिंध प्रांत का भी भारत में विलय होगा और बलूचिस्तान का भी भारत में विलय होगा। रामदेव ने कहा है कि यह आने वाले समय की पुकार है कि भारत महाशक्ति बनेगा और ऐसा बहुत जल्द होने वाला है।