03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हां, विधायक ने मेरे साथ दुष्कर्म किया

Spread the love

  • आरोप लगाने वाली महिला पुलिस पूछताछ में डीएनए कराने पर अड़ी
    कांग्रेस ने बनाया मुद्दा, जगह-जगह प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून: द्वाराहाट विधायक महेश नेगी पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला अपनी बात पर अडिग है। गुरुवार को करीब एक घंटे की पूछताछ में सीओ ने उससे कई सवाल किए। मसलन, विधायक से उसकी कैसे मुलाकात हुई? घूमने के लिए वह कहां-कहां गए ? और उनके बीच आखिरी बातचीत कब हुई। महिला ने सभी सवालों का जवाब दिया और कुछ कागजात भी सीओ को सौंपे। वह विधायक पर लगातार यौन शोषण का आरोप लगाती रही। उसने यह भी बताया कि विधायक के साथ वह किस-किस होटल में रुकी। उसने कहा कि मेरा बच्चा विधायक से ही पैदा है तो विधायक का डीएनए टेस्ट कराया जाना जरूरी है। विधायक की पत्नी के आरोपों का भी उसने जवाब दिया।

इधर, विधायक के बेटे और महिला के पति के भी बयान दर्ज किये जायेंगे। विधायक के बयान बुधवार को ही दर्ज किए जा चुके हैैंं। डीआइजी अरुण मोहन जोशी का कहना है कि दोनों पक्षों से मिल रही हर शिकायत को जांच में शामिल किया जा रहा है। महिला ने जान को खतरा होने की शिकायत भी की है। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष को उसकी सुरक्षा के लिए निर्देशित किया गया है। जांच निष्पक्षता से की जाएगी।

Hot this week

Pithoragarh में भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद, BRO ने शुरू किया मलबा हटाने का काम

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़...

Topics

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img