Tuesday, March 17, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशमुरादाबाद : सड़क हादसे में यस बैंक के ब्रांच मैनेजर की मौत,...

मुरादाबाद : सड़क हादसे में यस बैंक के ब्रांच मैनेजर की मौत, मैजिक गाड़ी ने बाइक में मारी टक्कर

 

एफएनएन, मुरादाबाद: मुरादाबाद-चंदौसी नेशनल हाईवे पर बाइक सवार बैंक मैनेजर को तेज रफ्तार मैजिक ने टक्कर मार दी। जिसके चलते हुए वह बाइक से नीचे गिर गया। इस दौरान पीछे से आ रही कार उसके ऊपर चढ़ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल कुमार शर्मा (40) पुत्र कृष्ण कुमार शर्मा निवासी मलकपुर सेंबली ठाकुरद्वारा हाल निवासी लाइन पर मझोला मुरादाबाद के रूप में हुई।

बताया गया है कि मैनेजर राहुल शर्मा ने यस बैंक में अभी हाल ही में मैनेजर के रूप में ज्वाइन किया था। वह बुधवार की शाम बिलारी से मुरादाबाद की ओर बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह कुंदरकी जीरो प्वांइट से थाने की ओर पहुंचे तो सामने से आ रही मैजिक गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह नीचे गिर गये और पीछे से आ रही बोलेरो उनके ऊपर से गुजर गई। जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments