एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में विकराल होती जंगलों की आग ने चिंता बढ़ा दी है। इसे देखते हुए सीएम धामी हल्द्वानी में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में हो रही वनाग्नि की घटनाओं पर जल्द ही काबू पा लिया जाएगा।
सेना से भी इस संबंध में सहायता ली जा रही है और हेलिकॉप्टर के माध्यम से आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है। आज हल्द्वानी में अधिकारियों के साथ भी वनाग्नि से संबंधित विषयों पर समीक्षा बैठक करूंगा।










