03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूत बनायें कार्यकर्ता- चुघ

  • मटकोटा फार्म में बूथ कार्यकर्ताओं की ली बैठक

एफएनएन, रुद्रपुर : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा के सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने में जुट जाए और क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़कर उन्हें केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं एवं विकास कार्यों से अवगत कराये। यह बात भाजपा चुनाव संचालन समिति के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ ने मटकोटा फार्म में शक्ति केंद्र पत्थरचट्टा के बूथ संख्या 150 में बूथ समिति सत्यापन अभियान के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि गत लोकसभा चुनाव के दौरान बूथ समितियों का गठन किया गया था उसके पश्चात से बूथ समिति में शामिल कई कार्यकर्ता किन्ही कारणों की वजह से अन्य क्षेत्रों में चले गये हैं। उनके स्थान पर पार्टी के निष्ठावान एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को समिति में स्थान देकर उनका सम्मान करना है। उन्होंने बताया कि यदि बूथ स्तर पर संगठन मजबूत होगा तो निश्चित रूप से इसका लाभ विधानसभा चुनाव में संगठन को मिलेगा। उन्होंने कहा कि बूथ समिति में जिस कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेवारी सौंपी जाये उसका वह निष्ठा से निर्वहन करे। श्री चुघ ने शक्ति केंद्र संयोजक अमित गौड़ से कहा कि वह क्षेत्र के सक्रिय पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हुए उन्हें यथा योग्य जिम्मेदारियां दे। साथ ही विशेष अभियान चलाकर क्षेत्र के लोगों को पार्टी के साथ जोड़ें। उन्होंने कहा भाजपा समर्थित किसी भी क्षेत्रवासी का नाम वोटर लिस्ट में शामिल होने से न छूटे इसका विशेष ध्यान रखा जाये। इस दौरान श्री चुघ ने कार्यकर्ताओं से उनकी व क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के बारे में विचार विमर्श भी किया और उनका अपने स्तर से समाधान कराने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर सूरज चौहान, शंभू चौहान, रामसेवक, अनिल, राकेश चौहान, सत्येंद्र यादव, राजबली, कुलदीप सिंह, राकेश यादव, ममता जीना, सुमन शाह, राधा देवी, फूलकली, प्रभावती देवी, उमेश कुमार, रवि कुमार, रंजीत कुमार व दीवान बोरा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Hot this week

Uttarakhand को मिलीं 59 नई BS-6 बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी; तीन मंडलों में हुआ आवंटन

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था...

Topics

Uttarakhand को मिलीं 59 नई BS-6 बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी; तीन मंडलों में हुआ आवंटन

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था...

Former CM त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई बृज मोहन का निधन

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img