03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज, योगी के खिलाफ की थी टिप्पणी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के खिलाफ यूपी पुलिस ने राजद्रोह का केस दर्ज किया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी के मामले में यह मुकदमा दर्ज किया गया है। रविवार को कुरैशी के खिलाफ यह कानूनी कार्रवाई की गई है। यूपी पुलिस का कहना है कि रामपुर जिले के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में बीजेपी कार्यकर्ता आकाश सक्सेना की शिकायत पर कुरैशी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैय़ एफआईआर की कॉपी के अनुसार, पूर्व गवर्नर पर राजद्रोह (124ए), धर्म, जातियों के बीच वैमनस्य को बढ़ाने के आरोप में धारा 153ए और राष्ट्रीय एकता और अखंडता के खिलाफ बयान को लेकर 153बी के तहत केस दर्ज किया गया है। जनता के बीच भ्रम और दहशत फैलाने के आरोप में आईपीसी की धारा 505 (1) (बी) के तहत भी मामला दायर किया गया है। एफआईआर में पुलिस ने कहा कि सक्सेना ने अपनी शिकायत में बताया है कि कुरैशी पूर्व मंत्री आजम खां के घर उनकी पत्नी और रामपुर की विधायक तंजीम फातिमा से मिलने गए थे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार की तुलना “शैतान और खून चूसने वाले राक्षस” से की थी। पुलिस का कहना है कि सक्सेना ने अपनी शिकायत में कहा है कि कुरैशी का विवादित बयान दो समुदायों के बीच तनाव पैदा कर सकता है और सांप्रदायिक दंगा भी भड़क सकता है। गौरतलब है कि रामपुर के नेता और पूर्व मंत्री आजम खां फिलहाल कई मामलों के चलते जेल में बंद हैं।

Hot this week

Pithoragarh में भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद, BRO ने शुरू किया मलबा हटाने का काम

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़...

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Topics

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img