Sunday, March 29, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशमहानगर भाजपा के दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण में बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह

महानगर भाजपा के दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण में बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह

एफएनएन, बरेली : महानगर भाजपा के निर्देशन में चल रहे दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण के अन्तर्गत गुरुवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल का प्रशिक्षण शिविर का प्रथम दिन सरस्वती शिशु मंदिर रोहोली पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे पार्टी के वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं एवम् मंडल के पदाधिकारीयों को संबोधित किया। पार्टी के मुख्य वक्ताओं के रूप में ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष आदरणीय हर्षवर्धन आर्य जी , बरेली मेयर उमेश गौतम, उत्तर प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल , कार्यक्रम संयोजक मनोज थपलियल, पार्षद विकास शर्मा ने संबोधित किया व कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया । शिविर की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कन्हैया राजपूत ने की। साथ में मंडल कार्यक्रम संयोजक सीताराम रघुवंशी, मंडल कार्यक्रम व्यवस्थापक अजय गुप्ता ( मोनी) रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अरविंद बर्मा ने किया। साथ में मंडल प्रभारी सीपीएस चौहान व आईटी विभाग संयोजक शुभम सैनी आईटी विभाग सह संयोजक अमित गुप्ता सभी पार्षद गढ व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments