03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पिरान कलियर में पति के साथ जियारत करने आई महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग, शव बरामद

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक में अपने पति के साथ जियारत करने आई एक महिला ने स्टील गार्डर पुल से नई गंगनहर में छलांग लगा दी। सोमवार को  महिला का शव आसफनगर झाल से बरामद किया। जानकारी के अनुसार रविवार रात को शबीना (25) निवासी जंदरपुर कोतवाली देहात बिजनौर अपने पति आफताब और सुसराल वालो के साथ दरगाह में जियारत करने के लिए आई थी। महिला की दिमागी हालात ठीक नही हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

दरगाह में आने के बाद महिला को हाजरी आई गई और रात के समय सभी लोग पास में ही एक जगह  पर सो गए। कुछ देर बाद परिजनों की आंख खुली तो देखा महिला वहां नहीं है। परिजन महिला की तलाश में इधर उधर निकल गए। इसी दौरान  महिला ने स्टील गार्डर पुल से नई गंगनहर में छलांग लगा दी। पास से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया लेकिन तब तक महिला नहर के तेज बहाव में बहकर लापता हो गई।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को  गंगनहर में गोताखोरों की मदद से तलाश किया  लेकिन उसका कुछ पता नही चल पाया। थाना प्रभारी थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि एक महिला गंगनहर में कूद गई थी। सोमवार को महिला का शव आसफनगर झाल से बरामद हो गया हैं।

Hot this week

Uttarakhand भुली योजना को जबरदस्त रिस्पॉन्स, 1000 से ज्यादा महिलाओं ने किया आवेदन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार की महिला सशक्तिकरण और...

Topics

Dairy की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, भारी खेप बरामद

एफएनएन, हरिद्वार : Dairy कांवड़ मेले के दौरान अवैध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img