Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडहल्द्वानी में महिला की गला रेत कर हत्या

हल्द्वानी में महिला की गला रेत कर हत्या

एफएनएन, हल्द्वानी : कोतवाली के टीपीनगर चौकी क्षेत्र के करायल जौलासाल गांव में बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। वारदात के दौरान मृतका का पति घर पर नहीं था। जबकि परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। हत्या की सूचना पर एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सीओ शान्तनु पराशर, टीपीनगर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस मृतका के छोटे बेटे से पूछताछ में जुटी है। पुलिस के मुताबिक कैप्टन रिटायर राजेन्द्र सिंह साही ने सेना से रिटायर्ड होने के बाद करायल जौलासाल में मकान बनाया था। शनिवार शाम में जजी में किसी रिश्तेदार के घर गए थे। इस दौरान घर पर पत्नी हीरा देवी व अन्य सदस्य मौजूद थे। आज सुबह छोटी बेटी अंजली ने पिता को फोन कर बताया कि मां को किसी ने मार दिया है। खबर सुनते है राजेन्द्र सिंह घर को दौड़े। वहां पत्नी बिस्तर पर मृत पड़ी थी, उसका गला चाकू से रेता गया था। हत्या की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुँचे जिसके बाद शव को मोर्चरी में भिजवाया गया। इससे पूर्व फोरेंसिक टीम ने मौके से चाकू व अन्य साक्ष्य जुटा लिए। बताया जा रहा है कि राजेन्द्र सिंह के पास सडक़ से लगती हुई करीब दो बीघा जमीन है। उनका बेटा रविन्द्र भी फौज से सेवानिवृत्त हो चुका है। सबसे छोटा बेटा राहुल लंबे समय से डिप्रेशन में चल रहा है। राजेन्द्र की चार बेटियां है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments