03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

डीसीएम-कार भिड़ंत में नैनीताल के एडीजे और उनका ड्राइवर घायल

  • पीलीभीत के थाना गजरौला इलाके में हुआ हादसा, दोनों खतरे से बाहर

एफएनएन,पीलीभीत:  पीलीभीत जिले के आसाम रोड पर घने कोहरे में तेज रफ्तार डीसीएम ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार नैनीताल के अतिरिक्त जिला जज (एडीजे) और उनका ड्राइवर गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।

गजरौला कोतवाली पुलिस के अनुसार ये दुर्घटना शनिवार शाम पांच बजे असम हाईवे पर थाना गजरौला क्षेत्र के बरी चौराहा के समीप हुई। पुलिस के अनुसार पीलीभीत से लखनऊ की ओर जा रही कार सामने से आ रही डीसीएम से टकरा गई। हादसे में कार सवार दोनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची गजरौला पुलिस ने सिख समुदाय के लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल भिजवाया।

घायलों की पहचान राकेश कुमार निवासी बनारस के रूप में हुई। राकेश कुमार उत्तराखंड के नैनीताल जिला न्यायालय में अपर सत्र न्यायाधीश के पद पर तैनात हैं। उनके साथ उनका चालक डीके तिवारी भी घायल हो गया। एडीजे अपने घर बनारस जा रहे थे कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली श्रीकांत द्विवेदी भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल एडीजे का हाल-चाल लिया। उन्होंने चिकित्सक के हवाले से बताया कि दोनों घायल खतरे से बाहर हैंं[dropcap][/dropcap]।

Hot this week

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img