03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

महिला ने पति को मौत के घाट उतारने के बाद खुद फंदे पर लटककर की खुदकुशी

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : रुद्रपुर में अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने सोते हुए पति की धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह नीचे कमरे में जाकर खुद फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

रुद्रपुर के रंपुरा वार्ड नंबर 22 गुरुद्वारे वाली गली में 33 वर्षीय सुनील दिवाकर अपनी पत्नी 28 वर्षीय गीता दिवाकर के साथ रहता था। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात किसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। काफी देर तक कहासुनी के बाद पति सुनील दिवाकर छत पर जाकर चटाई बिछाकर सो गया। देर रात पत्नी गीता ने किसी धारदार हथियार से पति सुनील दिवाकर पर वारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद गीता नीचे कमरे में जाकर पंखे के सहारे खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद आस पड़ोस में हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाल विक्रम राठौर पुलिस टीम के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी ली। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि मामले में अभी पूछताछ की जा रही है। वहीं घटना को लेकर क्षेत्र मे हड़कंप मचा हुआ है।

 

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img