03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मां भगवती के आशीर्वाद से होती हैं मनोकामनाएं पूरी : चुघ

  • भगवती जागरण में पावन ज्योति की प्रज्वलित

एफएनएन, रुद्रपुर : मां भगवती के आशीर्वाद से सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मां ने सदैव भक्तों का कल्याण कर दुष्टों का संहार किया है। यह बात वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा चुनाव संचालन समिति के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ ने गत रात्रि रम्पुरा वार्ड 22 के इमली मोहल्ला में मोहल्ले वासियों के साथ उमेश सहाय द्वारा आयोजित प्रथम माँ भगवती जागरण का पावन ज्योति प्रज्वलित कर शुभारंभ करने के पश्चात उपस्थित भक्त जनों से कहीं। उन्होंने कहा कि सभी को प्रतिदिन प्रातः एवं सायं काल मां भगवती की आराधना अवश्य करनी चाहिये। उन्होंने कहा प्रतिवर्ष माह चैत्र एवं अश्विन में पावन नवरात्र के दौरान भक्तजनों द्वारा मां भगवती की विशेष पूजा अर्चना की जाती है तथा कन्या पूजन कर मां को चुनरी, भेंट एवं उपहार अर्पित किए जाते हैं। श्री चुघ ने कहां कि मां भगवती को न सिर्फ हिंदू समाज बल्कि अन्य समाज के भारी संख्या में लोग भी पूजते हैं। श्री चुघ ने मुख्य जजमान के रूप में पूजा में प्रतिभाग किया और मां की पावन ज्योति प्रज्वलित कर माँ भगवती जागरण का विधिवत शुभारंभ किया। भजन गायकों द्वारा सर्वप्रथम गणेश वंदना तत्पश्चात सरस्वती वंदना की गई और पुष्प वर्षा के साथ सभी देवी देवताओं का स्वागत किया गया। भजन गायकों द्वारा मां का सारी रात गुणगान किया गया। भजनों की धुन में उपस्थित भक्तजन ताली बजाते हुए झूमते रहे। प्रातः काल मां तारा रानी की कथा सुनाई गई और अंत में आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया। इस दौरान पार्षद बबलू सागर, राज कोली, उमेश कोली, पप्पू कोली, रमेश कोली, अमन कोली, सुदामा कोली, निक्कू कोली, अभिषेक कुमार, अनिकेत कोली, शिवा कोली, टिंकू कोली, अमित कोली, मुकुल बनकोटी, जितेंद्र कोली व सूरज कोली आदि श्रद्धालु मौजूद थे।

Hot this week

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...

देवी-देवताओं का रूप धारण कर नृत्य करने पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, अखाड़ा परिषद ने दी चेतावनी

एफएनएन, हरिद्वार : देवी-देवताओं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने...

Topics

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img