03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

टोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार को सीएम धामी ने किया सम्मानित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में टोक्यो पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता एवं अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतकर मनोज सरकार ने उत्तराखंड का मान सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि किसी कार्य के प्रति मन में जज्बा हो तो, वह कार्य अवश्य पूर्ण होता है। सीमित संसाधनों के बावजूद भी मनोज सरकार ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सके, इसके लिए राज्य में खेल नीति में संशोधन किया जा रहा है। इस अवसर पर टोक्यो पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार की पत्नी श्रीमती रेवा सरकार भी मौजूद थीं। इससे पहले गत दिवस को ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय डीम्ड यूनिवर्सिटी में मनोज सरकार का स्वागत किया गया था। मंच पर ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ कमल घनशाला और ग्राफिक एरा मैनेजमेंट की वरिष्ठ सदस्या राखी घनसाला ने मनोज सरकार और उनकी पत्नी रेखा सरकार को 11 लाख रुपये का चेक और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया था। पैरा ओलंपियन मनोज सरकार जो डिस्टेंस लर्निंग के माध्यम से ग्राफिक एरा से एमबीए भी कर रहे हैं।

Hot this week

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...

देवी-देवताओं का रूप धारण कर नृत्य करने पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, अखाड़ा परिषद ने दी चेतावनी

एफएनएन, हरिद्वार : देवी-देवताओं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने...

Topics

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img