03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जनता के सपनों का काशीपुर बनाऊंगा: दीपक बाली

Spread the love
  • ग्राम प्रधान के नेतृत्व में दर्जनों ने थामा आप का दामन

एफएनएन, काशीपुर : आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी दीपक बाली ने कहा है कि 20 वर्षों से अवरुद्ध पड़े विकास को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब जनता को तय करनी है ।जनता को सोचना होगा की जिन राजनीतिक दलों ने विकास के नाम पर केवल धोखा दिया है क्या उन्हें फिर मौका दिया जाए या फिर काशीपुर के नव निर्माण का सपना लेकर आई आम आदमी पार्टी को इस बार समर्थन देकर काशीपुर के विकास की जिम्मेदारी सौंपी जाए। मैं विश्वास दिलाता हूं की जनता को ऐसा काशीपुर बना कर दूंगा जैसा उसने सपने में सोचा होगा ।अच्छी सड़कें होंगी शानदार स्कूल होंगे और चिकित्सा की बेहतरीन व्यवस्था होगी और बेरोजगारों को काम मिलेगा। मुझे वोट देने के बाद जनता मुझे अपने बीच खड़ा देखेगी और जन भावनाओं के अनुरूप काशीपुर का चहुंमुखी विकास होगा।


आप विधायक प्रत्याशी दीपक बाली जब ग्राम मानपुर व कचनाल गाजी पहुंचे तो वहां के प्रधान पप्पू राजेश पाहवा एवं सुरजीत सिंह सीटू के नेतृत्व में लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया और कचनालगाजी निवासी बलजिंदर सिंह बिल्ला महेंद्र सिंह संधू परमजीत सिंह पम्मा व लखविंदर सिंह लकी अपने अनेक साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए और उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस बार पूरी ताकत के साथ आम आदमी पार्टीको चुनाव लड़ा कर दीपक बाली को कामयाब बनाया जाएगा।यहां के बाद दीपक बाली ने ग्राम गंगापुर कुदइयो वाला मैं संजीव शर्मा वअमित सक्सेना आदि के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया जहां जनता ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।

शहर के कटरामालियाजन क्षेत्र में पूर्व पार्षद राधेश्याम प्रजापति के साथ श्री बाली ने जनसंपर्क कर लोगों से सहयोग मांगा ।विकास से पीड़ित लोगों ने श्री बाली को इस बार पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया ।उधर पूजा अरोरा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता रईस परवाना महानगर अध्यक्ष श्रीमती उषा खोखर युवा महानगर अध्यक्ष आकाश मोहन दीक्षित मधुबाला सचदेवा राजकुमार रजनी रावत रजनी पाल हरीश सिंह शोएब अंसारी आमिर हुसैनआदि की टीम ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से आम आदमी पार्टी के लिए सहयोग मांगा ।मनोज कुमार शर्मा नील कमल शर्मा पूर्व तहसीलदार लख चोरा पूर्व सैनिक विनोद सिंह नेगी डॉ विजय शर्मा सुरेश चंद गुप्ता नवनीत मणि त्रिपाठी अजय शर्मा श्वेता सिंह एडवोकेट पवित्र शर्मा आयुष मल्होत्रा शशि दत्ता राजकुमार वर्मा नेमाराम चौधरी आसिम अहमद नदीम खान महबूब मंसूरी आदि ने भी विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img