03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चम्पावत में जीतने के इरादे से लड़ेंगे चुनाव : करन माहरा

एफएनएन, हल्द्वानी : चम्पावत से भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी के इस्तीफे के बाद इस सीट से अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव लड़ेंगे। कई दिनों से सीएम के इस सीट से उपचुनाव लड़ने की चर्चाएं चल रही थी। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन सिंह माहरा ने कहा कि पार्टी यहां जीतने के इरादे से चुनाव लड़ेगी। सीएम रहते खटीमा सीट से धामी चुनाव हारे थे। चम्पावत विधानसभा खटीमा से लगती हुई है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे करन माहरा का पार्टी कार्यालय स्वराज आश्रम में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान माहरा ने कहा कि सभी लोग मिलकर जनता के मुद्दों को सड़क से सदन तक उठाएंगे। गुटबाजी जैसी कोई चीज नहीं है। मेरे अध्यक्ष बनने की वजह से एक भी विधायक नाराज नहीं है। नाराजगी की चर्चाएं मात्र अफवाह है।

स्वागत के बाद पत्रकार वार्ता में माहरा ने कहा कि उपचुनाव को लेकर पूर्व में उम्मीदवार रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता हेमेश खर्कवाल से भी बात की जाएगी। आपसी सामंजस्य और एकमत होकर कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ेगी। इस दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, प्रदेश महासचिव महेश शर्मा, गोविंद सिंह बिष्ट, गजेंद्र गौनिया समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • फ्री राशन और खाते में दो हजार से हारे चुनाव

प्रेसवार्ता में चुनावी हार पर चर्चा करते हुए माहरा ने कहा कि फ्री राशन और किसानों के खातों में दो हजार की योजना का खाफी प्रभाव पड़ा। ऐसे में हमारी बात लोगों तक नहीं पहुंच सकी। इसके अलावा कांग्रेस नेताओं के कुछ बयानों से भी चुनाव में नुकसान हुआ।

Hot this week

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...

Topics

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img