03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरियाणा की तर्ज पर मेधावी खिलाड़ियों के लिए उत्तराखंड में होगी खेल छात्रवृत्ति योजना शुरू

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में आठ से 16 साल के छात्रों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए जल्द ही खेल छात्रवृत्ति दी जाएगी। हरियाणा की तर्ज पर सरकार मेधावी खिलाड़ियों के लिए खेल छात्रवृत्ति योजना शुरू करेगी। इसके अलावा प्रदेश की नई खेल नीति का शासनादेश भी शीघ्र जारी किया जाएगा।

खेल मंत्री रेखा आर्य ने यमुना कालोनी स्थित अपने आवास पर खेल विभाग की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड जल्द जारी करने का आदेश दिया। बैठक में खेल विश्वविद्यालय के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। विभागीय मंत्री ने सभी जिलों के डीएम को आदेश दिए कि खेल विश्वविद्यालय के लिए 100 एकड़ जमीन तलाशी जाए।

इसके साथ ही ऊधमसिंह नगर जिले में बालिकाओं के लिए स्पोर्ट्स कॉलेज खोला जाएगा। खेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बैठक में निर्देशित, आदेशों और प्रस्तावों को समय पर पूरा करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आठ से 16 साल तक के बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही खेल छात्रवृत्ति योजना शुरू की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को खेल छात्रवृत्ति का प्रस्ताव तैयार करने को कहा।

राज्य में नई खेल नीति का खाका तैयार हो चुका है, लेकिन अभी तक नीति का शासनादेश नहीं हुआ है। उन्होंने शीघ्र ही नई खेल नीति शासनादेश जारी करने के आदेश दिए हैं। बैठक में निदेशक खेल जीएस रावत, उप सचिव धीरेंद्र सिंह, संयुक्त निदेशक एसके सार्की, संयुक्त निदेशक युवा कल्याण अजय अग्रवाल, प्रभारी उप निदेशक मनोज कुमार शर्मा, सहायक निदेशक सुनील कुमार डोभाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Hot this week

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...

Topics

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img