03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चुनाव के बाद जनता की समस्याओं के समाधान को रहूंगा प्रतिबद्ध : सीएम धामी

एफएनएन, चम्पावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को चम्पावत नगर में रोड शो किया। इस दौरान लोगों की जमकर भीड़ उमड़ी। तल्ली मादली से शुरू हुआ रोड शो स्टेशन बाजार तक पहुंचा। इस दौरान सीएम ने खुली जीप से जनता का अभिवादन स्वीकार किया। रोड शो में शामिल लोग और भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। बड़ी संख्या में महिलाएं भी रोड शो में शामिल हुईं। इस दौरान सरकार के कई मंत्री और विधायक भी मौजूद रहे।

सीएम के काफिले के साथ चुनाव प्रचार के लिए चम्पावत पहुंचे। सुबह 10 बजे करीब सर्किट हाउस में बने अस्थाई हैलीपेड में उतरने के बाद वे मुख्यालय से लगे ढकना बड़ोला गांव के बेल्टाक तोक पहुंचे। जहां उन्होंने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने जनता से उपचुनाव में उन्हें भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। कहा कि उपचुनाव वे नहीं विधानसभा क्षेत्र की जनता लड़ रही है। जनता ने उन्हें रिकार्ड तोड़ जीत दिलाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वे जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने भी सभा को संबोधित कर क्षेत्र के विकास के लिए सीएम को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की।

इससे पूर्व यहां पहुंचने पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, कांग्रेस नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, पूर्व जिपं अध्यक्ष ललित मोहन पांडेय, पूर्व जिपं सदस्य गोविंद सामंत, ग्राम प्रधान हेमा चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सीएम का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहां से आने के बाद सीएम मल्लिकार्जुन स्कूल में हुए युवा सम्मेलन में शामिल हुए और उसके बाद रोड शो किया।

इस दौरान परिवहन मंत्री चंदन राम दास, देव प्रयाग के विधायक विनोद कंडारी, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र लडवाल, लोहाघाट के पूर्व विधायक पूरन फत्र्याल, नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, प्रकाश तिवारी, श्याम नारायण पांडेय, शंकर दत्त पांडेय सहित कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hot this week

Uttarakhand में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 71.58 लाख वोटर ; 1.29 लाख नए नाम जुड़े

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मतदाता सूची के विशेष...

Dehradun में अवैध सिम बॉक्स से चल रहे संदिग्ध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 2 मैनेजर गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में एसटीएफ और...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img