03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

लंदन में खालिस्तान समर्थक सांसद से क्यों मिले राघव चड्ढा? भाजपा ने सुनीता केजरीवाल से पूछे सवाल

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : एक तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, ब्रिटिश लेबर सांसद प्रीत गील से मुलाकात को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा घेरे में आ गए है।दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को इस मुलाकात पर आपत्ति जताई है। प्रीत गील खालिस्तान अलगाववाद की वकालत करने और सामाजिक तौर पर भारत विरोधी भावनाओं को भड़काने वाली नेता है। बीजेपी ने खालिस्तानी समर्थक से मिलने को लेकर आप सांसद की निंदा की है। बता दें कि इन दिनों राघव अपने आखों के इलाज के लिए लंदन में है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

राघव चड्ढा के साथ क्या कर रही खालिस्तानी समर्थक?

बीजेपी आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर आप सांसद राघव चड्ढा की एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह ब्रिटिश लेबर सांसद प्रीत गील के साथ नजर आ रहे है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मालवीय ने लिखा, ‘जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल कहती हैं, ‘भारत के भीतर और बाहर कई ताकतें हैं जो देश को कमजोर कर रही हैं। हमें सतर्क रहना होगा, इन ताकतों को पहचानना होगा और उन्हें हराना होगा।’ अमित मालवीय ने सुनीता केजरीवाल के बयान पर अपनी पूरी सहमति जताई।

अमित मालवीय ने सुनीता केजरीवाल से पूछे सवाल

मालवीय ने सुनीता केजरीवाल से सवाल किया कि आप सांसद राघव चड्ढा ब्रिटिश लेबर सांसद प्रीत के गिल के साथ क्या कर रहे हैं? प्रीत गील जो खुले तौर पर खालिस्तान अलगाववाद की वकालत करती है, ब्रिटेन में खालिस्तान के लिए धन जुटाती है, लंदन में इंडिया हाउस के बाहर हिंसक विरोध प्रदर्शन के लिए धन देती है, अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार भारत विरोधी, मोदी विरोधी, हिंदू विरोधी सामग्री पोस्ट करती है?’

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

लंदन में क्यों है राघव चड्ढा?

मालवीय ने कहा कि भारत में चुनावों की घोषणा हो चुकी है। लेकिन, अरविंद केजरीवाल का नीली आंखों वाला लड़का राघव चड्ढा लंदन में है! क्यों? चड्ढा प्रीत गिल के संपर्क में क्यों हैं? हमें मीडिया प्लांटों के माध्यम से पता चला कि वह ‘आंख की सर्जरी’ के लिए यूके में हैं। अगर हां, तो दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं में ‘परिवर्तन’ का क्या हुआ? क्या ‘दिल्ली मॉडल’ एक दिखावा है? वह आंखों की सर्जरी दिल्ली सरकार के अस्पताल में क्यों नहीं बल्कि विदेश में करवा रहे हैं? AAP नेताओं से बहुत सारे सवाल, लेकिन कोई जवाब नहीं।’

Hot this week

Dairy की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, भारी खेप बरामद

एफएनएन, हरिद्वार : Dairy कांवड़ मेले के दौरान अवैध...

Topics

Dairy की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, भारी खेप बरामद

एफएनएन, हरिद्वार : Dairy कांवड़ मेले के दौरान अवैध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img