Friday, May 9, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकौन कितने पानी में... मीना, चीमा, अरुण समेत कई की दावेदारी पर...

कौन कितने पानी में… मीना, चीमा, अरुण समेत कई की दावेदारी पर आज कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी में होगी चर्चा

कंचन वर्मा, रुद्रपुर : कांग्रेस के टिकट पर दावेदारी कर रहे नेताओं पर आज पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी में चर्चा होगी। यह भी पता लगेगा कि कौन कितने पानी में है और किसने जमीनी स्तर पर काम किया है।


आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के लिए रुद्रपुर सीट पर यूं तो दावेदारी में कई नाम शामिल हैं लेकिन प्रमुख नामों में पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण कुमार पांडे, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा और सीपी शर्मा शामिल हैं। इसके अलावा परिमल राय और मोहन खेड़ा भी दावेदारी कर रहे हैं। मीना शर्मा की बात करें तो वह रुद्रपुर की पूर्व पालिकाध्यक्ष होने के साथ ही वर्तमान में महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वहीं संदीप सीमा की मां जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं और अब उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य हैं। इसके अलावा संदीप सीमा खुद जिला पंचायत के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। दावेदारी कर रहे अरुण कुमार पांडे रुद्रपुर के कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और रुद्रपुर मंडी समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं सीपी शर्मा वर्तमान में असंगठित कांग्रेस श्रमिक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हैं। मोहन खेड़ा वर्तमान में पार्षद होने के साथ ही किसान कांग्रेस के जिला महासचिव भी हैं। परिमल राय की बात करें तो वह पूर्व में सभासद, नामित पार्षद और अब प्रदेश सचिव के साथ ही सितारगंज विधानसभा के प्रभारी भी हैं। इसके अलावा कुछ और नाम भी हैं जिन पर भी चर्चा होनी है।

आज देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तराखंड चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की मौजूदगी में सभी नामों पर गहनता से जांच होगी। स्क्रीनिंग कमेटी में प्रदेश कांग्रेस के सभी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments