03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बेटे की स्कूटी चलाने की जिद से परेशान पिता ने डीजीपी को लिख दिया खत, डीजीपी ने दिए ये निर्देश

एफएनएन, देहरादून : नाबालिग बच्चों की दोस्तों की देखादेखी बाइक-स्कूटी चलाने की जिद चिंता बढ़ा रही है। एक ऐसा ही मामला देहरादून में आया है। एक अभिभावक ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को पत्र लिखकर अपने सवाल का जवाब मांगा है।

डीजीपी ने भी सवाल को उचित मानते हुए निदेशक यातायात को निर्देशित किया है कि सभी स्कूलों के बाहर चेकिंग करें और जागरूकता अभियान चलाएं। स्कूल प्रबंधन से भी अनुरोध किया जाए कि वह बिना लाइसेंस वाहन चलाने वाले छात्रों को रोकें।

  • मुझे आपसे एक सवाल भी है और शिकायत भी…

अभिभावक ने पत्र में लिखा है कि मुझे आपसे एक सवाल भी है और शिकायत भी। मेरा बेटा अभी 11वीं में पढ़ता है और उसकी उम्र अभी 18 नहीं है। उसके कई साथी स्कूटी या बाइक से स्कूल जाते हैं। जिस वजह से वह भी मुझसे बार-बार मेरी स्कूटी स्कूल ले जाने की जिद करता है।

इसकी वजह से हमारी घर में कहासुनी हो जाती है। यह स्थिति महीने में दो से तीन बार बनती है। जिससे घर का माहौल अशांत हो जाता है। बेटे का कहना है यदि उसके दोस्तों के माता-पिता उनको बाइक लाने देते हैं तो मैं उसे स्कूटी क्यों नहीं। काफी समझने के बाद भी वह नहीं मानता।

उसका कहना व समझना है कि पुलिस कभी स्कूल के बच्चों को नहीं पकड़ती। शिकायतकर्ता ने आगे लिखा है कि मैं एक रिटायर्ड फौजी हूं। शायद मैं भी एक दिन अपने बच्चे को बिना लाइसेंस के स्कूटी दे दूं, ताकि घर में शांति बनी रहे।

यह बात सही है कि आजतक मैंने कभी अखबार में स्कूल के बच्चों की चेकिंग की खबर नहीं देखी। उन्होंने निवेदन किया है कि स्कूल के बच्चों और स्कूल को भी चेतावनी देने के लिए एक अभियान चलाएं। पुलिस बच्चों को चेक नहीं करती, इसलिए उनके हौसले बुलंद हो रहे हैं।

  • डीजीपी ने लिया संज्ञान, दिए कार्रवाई के निर्देश

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने निदेशक यातायात को निर्देशित किया है कि सभी स्कूलों के बाहर चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया जाए। स्कूल प्रबंधन भी विद्यार्थियों को बिना लाइसेंस वाहन चलाने से रोकें। नाबालिग को वाहन सौंपना उनकी और किसी दूसरे की जिंदगी खतरें में डालने जैसा है। स्वजन को इस पर ध्यान देना चाहिए। जब तक लाइसेंस न बन जाए, तब तक उन्हें वाहन न दें।

Hot this week

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img