Saturday, February 21, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशलखीमपुर में जब खुद आबकारी अधिकारी पहुंच गए शराब खरीदने, फिर क्या...

लखीमपुर में जब खुद आबकारी अधिकारी पहुंच गए शराब खरीदने, फिर क्या हुआ …….

एफएनएन, लखीमपुर खीरी : जिले के जिले की आबकारी अधिकारी बाइक पर सवार होकर जब खुद भी शराब लेने पहुंच गए तो वहां एक बड़ा गोल माल पकड़ा गया पता चला यहां सरकारी देसी शराब की दुकान पर ग्राहकों को पानी मिलाकर शराब बेची जा रही है। सदर कोतवाली क्षेत्र के घसियारी मंडी स्थित देशी शराब की दुकान में आबकारी विभाग फिर छापेमारी की। दुकान को सीज कर दिया गया।
आपको बता दे आज दिनांक 20 अगस्त को आबकारी अधिकारी ने सदर कोतवाली क्षेत्र के घसियारी मंडी में मोटरसाइकिल पर सवार होकर देसी शराब की दुकान पर पहुंचे, जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर ने अपनी पहचान छिपाकर शराब की दुकान पर मारा छापा।

शराब में पानी मिलाकर बेचते दुकानदार को रंगे हाथ पकड़ लिया, सीलबंद बोतलों में कॉर्क ओपनर के जरिए शराब की बोतलों को खोलकर पानी मिलाया जाता था, इस गोलमाल के बाद देशी शराब को दुकान को सीज किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments