03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

किसान सिंधू बॉर्डर में धरने पर, भाजपा ने फोटो लगाकर कृषि बिल के पक्ष में छाप दिए विज्ञापन

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : पंजाब के किसान हरप्रीत सिंह किसान कानूनों पर चल रहे विरोध-प्रदर्शन में सिंघू बॉर्डर पर शामिल हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी पंजाब में इन कानूनों पर जो विज्ञापन चला रही है, उन पर हरप्रीत की फोटो है। यानी बीजेपी ने जिस किसान की फोटो अपने विज्ञापन पर लगाई है, वो पिछले दो हफ्तों से सिंघू बॉर्डर पर नए कृषि कानून के खिलाफ बैठा है। हरप्रीत का आरोप है कि बीजेपी ने गैरकानूनी तरीके से उसकी तस्वीर इस्तेमाल की है। हरप्रीत पंजाब के होशियारपुर के रहने वाले हैं। पेशे से किसान भी हैं और एक्टर भी। उनका कहना है कि ये तस्वीर उन्होंने 6-7 साल पहले सोशल मीडिया पर डाली थी। उन्हें एक दोस्त ने वॉट्सऐप कर बताया कि विज्ञापन में उनकी तस्वीर लगी है, जबकि तस्वीर लगाने के पहले उनकी इजाज़त नहीं ली गई। अब उन्हें लोग फोन कर बीजेपी का पोस्टर बॉय बता रहे हैं। वहीं वो कह रहे हैं कि वो बीजेपी के नहीं बल्कि किसानों के पोस्टर बॉय हैं। लगभग 35 साल के हरप्रीत का कहना है कि वो पिछले दो हफ्तों से सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन में बैठे हैं। लिहाजा उन्होंने बीजेपी के विज्ञापन और अपनी ओरिजिनल तस्वीर के साथ बीजेपी को लीगल नोटिस भेजने का फैसला किया है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img