03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

…जब 17 किमी पहाड़ी रास्तों पर पैदल चल सीमांत गांव पहुंचे डीएम

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: टिहरी जिले के डीएम मंगेश घिल्डियाल पहाड़ी रास्तों पर 17 किमी पैदल चल सीमांत गांव गंगी पहुंचे। डीएम के पैदल गांव पहुंचने की बात सुनकर ग्रामीण हैरान रह गए। डीएम ने गांव पहुंचकर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। ग्रामीणों ने आपदा से क्षतिग्रस्त हुए रास्तों, पैदल पुलों और विद्यालय भवन का जल्द निर्माण करने की मांग उठाई। डीएम ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को तीन माह से यातायात के लिए बंद पड़ी घुत्तू-रीह-गंगी सड़क जल्द खोलने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने बताई आपदा को लेकर समस्याएं

गांव वालों ने आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों एवं स्कूल भवनों के जल्द निर्माण की मांग उठाई। 10 अगस्त को भारी बारिश की वजह से भिलंगना ब्लॉक के सीमांत गंगी गांव में बहुत नुकसान हुआ था जैसे पेयजल लाइन, घाट, संपर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गए थे, गांव के बीच में बाढ़ के कारण दस घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए उसके अलावा तीन गोशाला ढहने से 15 जानवर भी मलबे में दबकर जिंदा दफन हो गए थे।

घुत्तू-रीह-गंगी सड़क जल्द खोलने के निर्देश

हालाँकि डीएम मंगेश घिल्डियाल ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को बंद पड़ी यातायात घुत्तू-रीह-गंगी सड़क जल्द खोलने के निर्देश दिए जो तीन माह से बंद पड़ी थी। पीएमजीएसवाई ने सोमवार से सड़क पर काम शुरू कर दिया है। डीएम ने बताया कि आपदा से प्रभावित सभी परिवारों को मुआवजा राशि पहले ही दी जा चुकी है और जल्द ही अन्य सुविधाएं सुचारू हो जाएंगी।

Hot this week

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

Ram Mandir चढ़ावा मामले पर सियासत तेज, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन, लखनऊ : Ram Mandir अयोध्या के राम मंदिर से...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...

rudrapur में बंद मकान से किराएदार का शव बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img